श्रम कल्याण संगठन जबलपुर मध्यप्रदेश परिक्षेत्र द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीड़ी, खदान एवं सिने श्रमिकों के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। योजना के अंतर्गत प्री-मैट्रिक श्रेणी में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छात्रवृत्ति के आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं।
प्री-मैट्रिक श्रेणी में आवेदन की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। वहीं पोस्ट-मैट्रिक श्रेणी में आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व से ही 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। योजना के नवीन प्रावधानों के अनुसार पात्र विद्यार्थी अब मेरिट बेस्ट स्कॉलरशिप के साथ-साथ एक या एक से अधिक वेलफेयर बेस्ट स्कॉलरशिप के लिए भी पात्र हो सकते हैं।
इसके अलावा योजना के अंतर्गत परिवार की आय सीमा में भी वृद्धि की गई है। अब परिवार की अधिकतम आय सीमा 21,000 प्रतिमाह, अर्थात 2,52,000 वार्षिक निर्धारित की गई है। श्रम कल्याण संगठन द्वारा सभी संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, वैद्य प्रभारियों एवं औषधालय प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में छात्रवृत्ति योजना के नवीन प्रावधानों तथा प्री-मैट्रिक आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 की गई है।
यह जानकारी डॉक्टर हिमंाशु शर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बीड़ी श्रमिक कल्याण निधि औषधालय लिटौरिया की गाली गांधी रोड़ दतिया द्वारा दी गई।




