संस्कृति
धरम सागर एवं महाराज सागर तालाब परिसर सहित मंदिर एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रज्ज्वलित किए गए दीये आशीर्वाद का दीया गतिविधि के तहत आयोजित हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
गुरूवार को सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत पर शाम 7 बजे पन्ना नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों सहित विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।













