मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026राशिफलगेम ज़ोनवीडियो

खेल

खेल की ताज़ा खबरें

2 खबरें

खेल

मोगली बाल उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण जागरूकता, विकासखंड स्तर पर हुआ आयोजन

विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर में विकासखंड स्तरीय ‘मोगली बाल उत्सव-2026’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निवाड़ी में प्रतियोगिता शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा पृथ्वीपुर में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई।प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से कक्षा 6वीं से 8वीं तक के कनिष्ठ वर्ग तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में पर्यावरण, वन्यजीव, वन संरक्षण, जैव विविधता एवं प्रकृति से संबंधित विषयों पर लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।पृथ्वीपुर विकासखंड में कनिष्ठ वर्ग के बालक वर्ग में आर्तिक अडजरिया, संदीपनि विद्यालय पृथ्वीपुर तथा बालिका वर्ग में काव्या नायक, संदीपनि विद्यालय पृथ्वीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग के बालक वर्ग में आशीष रैकवार, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर तथा बालिका वर्ग में विमलेश पाल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर प्रथम रहे।

पूरा प्रदेश

और खबरें

सभी खबरें →

खबर शेयर करें

WhatsApp पर भेजें ↗