उज्जैन 22 सितम्बर।सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के शलाका दीर्घा सभागार आयोजित कार्यक्रम में एम पी ऑनलाइन मध्यप्रदेश द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत विश्वविद्यालय की चार अध्ययनशालाओं के लिए अत्याधुनिक स्मार्ट बोर्ड कुलगुरु प्रो अर्पण भारद्वाज को MP Online Limited के COO प्रशांत राठी, लोकेशन हेड राहुल पालीवाल और CSR हेड आरती श्रीवास्तव ने भेंट किए।

इस अवसर पर प्रो भारद्वाज ने इसी शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय में 70 नए स्मार्ट बोर्ड स्थापित किए जाने की घोषणा की। कुलगुरु प्रो भारद्वाज ने MP Online की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और विश्वविद्यालय व MP Online के मजबूत संबंधों की तुलना एक 'सेतु' से की। कुलगुरु ने छात्रों के हॉस्टल जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों की लगन और प्रतिभा की प्रशंसा की।

उन्होंने घोषणा करते हुए बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय में 70 नए स्मार्ट बोर्ड स्थापित किए जाएंगे, ताकि हर विभाग में डिजिटल शिक्षा उपलब्ध हो सके। इसके अलावा विश्वविद्यालय में एक आधुनिक म्यूजियम भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें तकनीक की मदद से इतिहास और बहुमूल्य धरोहरों की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

MP Online Limited के COO प्रशांत राठी ने AI, आधुनिकता और 5 लाख की हैकथॉन प्रतियोगिताकार्यक्रम में जेनरिक AI और 'नेक्स्ट सुपर इंटेलिजेंस AI' के सही व जिम्मेदार उपयोग पर भी चर्चा करते हुए विद्यार्थियों से इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए तैयारिया करने को कहा गया।

इस कार्यक्रम में टेक्निकल प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र सिंह राजपूत, AI हेड नेहा ठाकुर, सीनियर बिजनेस एनालिस्ट विशाल जाट, IT एनालिस्ट राहुल चंद्रवंशी और जिला समन्वयक अनिरुद्ध शर्मा भी उपस्थित रहे।