सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नगर पालिका नरसिंहगढ़ द्वारा शासकीय कन्या हाई स्कूल, नरसिंहगढ़ में नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों एवं उससे होने वाली शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक हानियों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही नशे से दूर रहने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति पर प्रभावी प्रस्तुति दी गई तथा छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शासकीय कन्या हाई स्कूल की प्राचार्य एवं शिक्षकगण, नगर पालिका नरसिंहगढ़ के कर्मचारीगण तथा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रंजना मेवाड़ा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।



