कटनी (21 सितंबर) - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कटनी में स्टार्टअप एवं उद्यमिता विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र में विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, नवाचार के अवसर तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय एवं अन्य सहायता सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती ज्योति सिंह चौहान एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री वर्खेडकर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को नवाचार आधारित विचारों को व्यवसाय के रूप में विकसित करने तथा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न स्टार्टअप एवं उद्यमिता योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध सहायता का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही स्वरोजगार एवं नवाचार के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित करने की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।