कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा समग्र ई-केवायसी से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे ग्राम चंद्रपुरा निवासी श्री शंभूदयाल गुप्ता के आवेदन पर तत्काल निराकरण की कार्यवाही की गई, श्री गुप्ता ने आवेदन प्रस्तुत किया कि उनके दोनो बच्चों योगेश एवं योगेन्द्र की समग्र आईडी सही है, लेकिन दोनो के नाम में संशोधन होना है। नाम में त्रुटि होने से यू-डाइस पोर्टल में नामांकन तथा अन्य सुविधाओं में परेशानी हो रही है। इस पर प्रबंधक ई-गर्वेनेस के माध्यम से समग्र ई-केवायसी से संबंधित समस्या का तत्काल निराकरण किया गया। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ओटीपी के माध्यम से त्रुटि सुधार की कार्यवाही अपने समक्ष कराई गई।
सरकारी योजनाएं
समग्र ई-केवायसी से संबंधित समस्या का त्वरित निराकरण
दूरबीन डेस्क · श्योपुर · 25 सितंबर 2026 · 2 मिनट
श्योपुर से और
और →यह भी पढ़ें
और →

सरकारी योजनाएं
निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें, समय पर पूरे हों कार्य: कलेक्टर श्री सिंह
जबलपुर

