पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तथा नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत कराहल विकास खंड में आज बरगवां सेक्टर के ग्राम बमोरी में नवांकुर संस्था जय हिन्द समाज कल्याण समीति द्वारा माटी गणेश सिद्ध गणेश प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समीतियों के सदस्यों के साथ ग्रामीणों को माटी के गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने अभियान की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के आमजन और युवाओं को मिट्टी की मूर्तियां स्वयं बनाने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही कराहल विकासखंड के सभी सेक्टरों में भी जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्थाओं द्वारा नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। पर्यावरण संकल्प के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सह भागियों को इको-फ्रेंडली गणेश जी बनाने की विधि सिखाने के साथ-साथ अपने घरों में ही प्रतिमा के विसर्जन और पौधरोपण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
आज बमोरी में आयोजित माटी से गणेश प्रतिमा बनाने में ग्रामीणों ने बढचढ कर भागीदारी की। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर जन अभियान परिषद की व्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम द्वारा आभार व्यक्त किया गया।।प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, व्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम नवांकुर संस्था जय हिन्द समाज कल्याण समीति के अध्यक्ष श्री दिलीप पटेलिया, प्रशिक्षक श्रीमती संध्या गौतम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम् स्कूली शिक्षक ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हसनपुर राहरौन, बरगवां, गढला, सरारी से सदस्यों के साथ गांव की महिला पुरुष बच्चों ने भागीदारी की।





