सतना जिले के जैतवारा निवासी श्रीमती कल्पना कुशवाह के लिए आयुष्मान भारत योजना बीमारी के उपचार में बड़ा सहारा बनी है। बीमारी होने पर कल्पना का नागौद स्थित सिविल अस्पताल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपचार चल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत उपचार मिलने से कल्पना को इलाज के खर्च की चिंता से राहत मिली है।

अस्पताल में उनका उपचार निर्धारित योजना के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ कम हुआ है। कल्पना कुशवाह ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मिल रही उपचार सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय सरकार की इस योजना ने उनके परिवार को बड़ी राहत दी है।