जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान म.प्र. द्वारा व्यावहारिक ज्योर्तिविज्ञान में एक वर्षीय पत्रोपाधि (डिप्लोमा) पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाना है। जिसके अंतर्गत कक्षा 12 वी उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं के लिये ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। प्रवेश हेतु आवेदन एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से किये जा सकते हैं।
प्रदेश के संबंध में सम्पूर्ण विवरण की जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.mpssbhopal.org एवं www.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।




