पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा, नरवर में सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु पार्श्व चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

अभ्यर्थी कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु https: cbseitms.nic.in/2026/nvsix9 तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु https: cbseitms.nic.in/2026/nvsxi11 वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

कक्षा 9वीं हेतु अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के मध्य होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी का शिवपुरी जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त शासकीय अथवा अशासकीय विद्यालय में सत्र 2026-27 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है।

कक्षा 11वीं हेतु अभ्यर्थी का जन्म 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के मध्य होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी का शिवपुरी जिले के किसी मान्यता प्राप्त शासकीय या अशासकीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।