उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा पन्ना जिले के कृषकों को नये नवाचार के रूप में नवीन फल एवं सब्जी के खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में पन्ना विकासखण्ड के ग्राम बड़गड़ीखुर्द में कृषक हर्षवर्धन सिंह द्वारा ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की गई है। उन्नतशील कृषक द्वारा 27 एकड़ में ड्रिप मल्चिंग पद्धति अपनाकर जैविक तरीके से ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है।
नवीन तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्थानीय लोग भी उद्यानिकी फसलांे की खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। कृषक द्वारा खेती आरंभ करने के पूर्व फसल उत्पादन प्रक्रिया व तकनीक की जानकारी प्राप्त की गई थी। बेहतर उत्पादन से स्थानीय व बाहर के बाजार में विक्रय से हर्षवर्धन का शुद्ध मुनाफा बढ़ा और यह उनकी बेहतर आय का जरिया भी बनी।
जिला कलेक्टर द्वारा भी गत दिवस ग्राम पहुंचकर कृषक की खेती का अवलोकन कर सराहना की गई।


